कलीम अली खान कायमखानी को जवाहर बाल मंच का समन्वयक नियुक्त

अनेक कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे

जोधपुर। मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक जी.वी. हरि एवं मुख्य राज्य समन्वयक नवल निमावत के निर्देशानुसार, मुख्य समन्वयक जोधपुर शबनम बानों की अनुशंसा पर कलीम अली खान कायमखानी को जवाहर बाल मंच, जिला जोधपुर उत्तर में समन्वयक – सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कलीम अली खान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पदभार ग्रहण के इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने नवनियुक्त समन्वयक को शुभकामनाएँ दीं। इस खुशी के मौके पर शबनम बानो (एडवोकेट), गौरांग देवड़ा, शबाना बानो, नजमून निशा, पूर्व पार्षद सुरेश सगर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button