सोजत में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ ने बूथों का निरीक्षण किया

सोजत । भारत निर्वाचन आयोग एवं श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार संपूर्ण पाली जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ द्वारा बुथ संख्या 215 बागावास, बुथ संख्या 204 एवं 205 धाकड़ी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु ई-फॉर्म, प्रविष्टि, जानकारी देना, फॉर्म संग्रहण, मैपिंग आदि कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही बीएलओ को यह निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा संकलन करें, परिगणना प्रपत्रों की पूर्ति एवं मैपिंग कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि अभियान का लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जा सके ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button