कांग्रेस पार्टी लूणी ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान के तहत बैठक आयोजित
राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चलाया जा रहा है हस्ताक्षर अभियान
जोधपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान के तहत लूणी ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिनेश पिंटू सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान राष्ट्रीय प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा करना है।
कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिरालाल मेघवाल, लूणी प्रभारी विकास बुडानिया, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शारण, लूणी प्रधान प्रतिनिधि हनुमान सिंह राजपुरोहित, प्रदेश महासचिव देवीसिंह सिसोदिया, महिला ब्लॉक अध्यक्ष लीला राव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमाराम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मान महेंद्र विश्नोई सहित अनेक नेता मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अंकित गहलोत ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, विजय सिंह बुडिया, मुन्नालाल प्रजापत, राजूराम प्रजापत, हर्ष सारस्वत, पूर्व सरपंच हीराराम पटेल, भंवर साई (जनादेसर), कुम्भाराम मेघवाल (मंडोर ब्लॉक), गोपाराम मेघवाल, पार्षद ललित गहलोत, माधव लोल, भलाराम चौधरी, रणछोड़ जांगिड़, हरेंद्र डूडी, युवराज सिंह, रामनिवास विश्नोई, काकांणी सिसोदिया, महेश भादु (खेजड़ली), ओम साई मोगड़ा, विनोद बेरू, राजूराम पटेल (बोरानाडा), पारसी देवासी, छगनलाल चावड़ा, रविंद्र सिहाग, हनुमान सिरोही, सुनील गिरी, भेराराम पटेल, सुमेर देवासी, त्रिलोक गहलोत, चतुराम प्रजापत, हेमंत डगला, प्रिंस खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।