अमीना बानों को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, नॉटन विधानसभा क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिका होंगी
जोधपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती अमीना बानों को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नॉटन विधानसभा क्षेत्र (Nautan) के लिए महिला पर्यवेक्षिका नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों का प्रचार-प्रसार, महिलाओं को संगठित कर राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाना है।
श्रीमती अमीना बानों ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा, “जो दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि कांग्रेस की योजनाएं और नीतियां जन-जन तक पहुंचे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।” उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि अमीना बानों अपने अनुभव और कार्यशैली से चुनावी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।