सोजत सिटी में इस्लामिक सवाल-जवाब प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्टर आमिर रज़ा खान
सोजत सिटी । KGN मुस्लिम सेवा समिति सोजत सिटी एवं मुस्लिम सिलावट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस्लामिक ज्ञान पर आधारित द्वितीय सवाल-जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मुस्लिम युवाओं में धार्मिक जागरूकता और इस्लामी ज्ञान को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 16 अगस्त 2025 (शनिवार) से 1 सितम्बर 2025 तक आवेदन फॉर्म समिति से प्राप्त कर सकते हैं।
पुरस्कार विवरण:
प्रथम स्थान: गोल्ड 🪙 मेडल
द्वितीय एवं तृतीय स्थान: चांदी के मेडल
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार
हर छात्र को प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा
संपर्क हेतु:
अध्यक्ष: मोहम्मद नासिर सिलावट – 📞 8078686976
सचिव: एडवोकेट अमीर खान सिलावट – 📞 7737725971
कैशियर: मोहम्मद रिजवान सिलावट – 📞 7742362276
समिति ने मुस्लिम समाज के विद्यार्थियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।