सोजत के मदन गहलोत बने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जोधपुर संभाग प्रभारी
रिपोर्टर आमिर रज़ा खान
सोजत सिटी। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान को और अधिक मजबूत बनाने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशाध्यक्ष पंडित कान्तिलाल जोशी ने सोजत के वरिष्ठ भाजपा नेता मदन भाई गहलोत ‘मोदी’ को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया हैl
मदन गहलोत की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए गहलोत को शुभकामनाएं दीं।
अपनी नियुक्ति के बाद गहलोत ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से करेंगे, ताकि हर पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। गहलोत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्य देशभर में हो रहे हैं, उन्हें जनता के सामने सही रूप में प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उनकी नियुक्ति से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जोधपुर संभाग में प्रचार प्रसार अभियान को नई गति और दिशा मिलेगी।