विद्यालय में भामाशाह ने फर्नीचर भेंट किया
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर
जोधपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाजीवाल धाँधला जाजीवाल खीचियाँ ब्लॉक मंडोर जोधपुर के बच्चों के लिए शासन की और से फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय की संस्था प्रधान फेहमीदा अंजुम ने गाँव के लोगों को प्रेरित किया। लेकिन बात नहीं बनी, तब मण्डोर के पूर्व विकास अधिकारी मोहित कुमार दवे को विद्यालय के नन्हे -मुन्ने बच्चों हेतु करीब चालीस हज़ार रुपए मूल्य के फर्नीचर का भामाशाह बन भेंट करने हेतु प्रेरित किया। जिस पर दवे ने विद्यार्थियों को फर्नीचर भेंट किया। विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था प्रधान फेहमीदा अंजुम ने बताया कि ग्रामवासियों ने इसकी बहुत सराहना की तथा ग्रामवासियों की ओर से भामाशाह के रूप में पप्पाराम रीणवा, पप्पू दास वैष्णव तथा गिरधारी राम ने एक-एक पंखा भी विद्यालय को भेंट किया।कार्यक्रम में सभी भामाशाह का सम्मान किया गया तथा इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री मोटाराम,गुमनाराम,कनीराम,बुधाराम,पुखाराम,धन्नाराम,छोटी देवी,सुगना और अनिल कुमार उपस्थित थे।श्रीमती फेहमीदा अंजुम और गिरधारी राम ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया ।