लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर जिला रैंकिंग सुधार के लिए समुचित कार्रवाई करें अधिकारी

जिला स्तरीय अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

जोधपुर। जिला कलक्टर श्री  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।  इस दौरान जिला कलक्टर ने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करते हुए समस्त अधिकारियों को जिला स्तरीय रैंकिंग सुधार के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्त अधिकारी नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। जिस स्तर से प्रकरण संबंधित है, उसी से निस्तारण किया जाए। अगले स्तर पर प्रकरण देरी से पहुंचता है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने ई-फाइलिंग प्रणाली में टाइम डिस्पोजल में सुधार की आवश्यकता भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाया जाएगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पेंडेसी कम करते हुए जिला स्तरीय रैंकिंग सुधार के लिए समस्त अधिकारी प्रयास करें। सभी विभाग निर्धारित अवधि में प्रकरणों का निस्तारण करें। जोधपुर डिस्कॉम, पीएचईडी, पंचायती राज विभाग, स्थानीय नगर निकाय सहित अन्य विभागों के ज्यादा प्रकरण लंबित होने पर उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों की भी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिला कलक्टर की अध्यक्षता में डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी, जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति एवं 15 सूत्री कार्यक्रम की भी बैठक आयोजित हुई। 

श्री अग्रवाल ने डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी में बैठक में संबधित एजेंसी को जोधपुर के विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा फतेहपोल, गुलाबसागर, हेरिटेज रूट, घंटाघर, नवचौंकिया, टूजी का झालरा एवं माणक चौक के विकास हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। 

इसी प्रकार जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में जिले में संचालित आधार नामांकन की प्रगति की समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ऑपरेटर ने आधार नामांकन मशीन अभी तक जमा नहीं करवाई है उनके विरुद्ध संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाएं। साथ ही, उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी संपत्ति को नुकसान करेगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15 सूत्री कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अधिकारी कार्य योजना बनाएं। नियमित रूप से इनकी मॉनिटरिंग करें। किसी भी योजना में जिले की रैंकिंग कम नहीं होनी चाहिए ऐसा प्रयास करें।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, नगर निगम उत्तर आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री रतन लाल योगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रथम श्री पहलाद सहाय नागा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सीमा कविया, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता कोचर अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय डॉ. सुनीता पंकज सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button