पीटीआई धीरेन्द्रसिंह चौहान की पुण्यतिथि पर 101 पौधे लगाकर श्रद्धांजलि दी

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati

जोधपुर। पीटीआई धीरेंद्रसिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर करीब 101 पौधे लगाए गए।

महिपालसिंह ने जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक धीरेन्द्रसिंह चौहान आज प्रथम पुण्यतिथि के अवसर श्रद्धांजलि स्वरूप सार्वजनिक स्थानों पर 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इस दौरान एकत्रित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण में वृक्षों की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान गोविन्दराम प्रधान ने पर्यावरण शुद्धता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विद्यालय में पौधे लगाने के निर्देश दिए गए थे। उनकी पालना में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरली में पौधारोपण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण कर उनकी सार संभाल करने का जिम्मा लिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य लगाने का संदेश दिया। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान गोविंदराम प्रधान धवा, प्रधानाचार्य माधवी व्यास, भंवरसिंह, कृष्णपालसिंह , महिपालसिंह, युवा नेता जितेंद्रसिंह चौहान सहित सभी विद्यालय पीपरली छात्र उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button