गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति के चुनाव सम्पन्न
आशा बोथरा अध्यक्ष व भावेंद्र शरद जैन सचिव निर्वाचित
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति, जोधपुर की कार्यकारिणी के चुनाव गांधीभवन में रविवार को चुनाव अधिकारी प्रो0 अजीतमल जैन की देखरेख में संपन्न हुए।
अध्यक्ष पद पर आशा बोथरा, उपाध्यक्ष – डाॅ0 ओ0 पी0 टाक, सचिव – डाॅ0 भावेंद्र शरद जैन, संयुक्त सचिव धर्मेश रूटिया, कोषाध्यक्ष – राकेश गांधी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गए। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में गीता भट्टाचार्या, डाॅ0 पद्मजा शर्मा, काजी मोहम्मद तैय्यब अंसारी एवं बादलराज सिंघवी निर्वाचित घोषित किये गए।
चुनाव अधिकारी ने घोषणा करते हुए कहा कि गांधी शांति प्रतिष्ठान केन्द्र और अधिक उत्साह से गांधी के विचार – प्रचार – प्रसार के कार्यों को आगे बढ़ायें। इस अवसर पर सचिव डाॅ0 भावेंद्र शरद जैन ने जानकारी दी कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की बैठक कर ‘गांधी एवं युवा पीढ़ी‘ के कार्यक्रमों व गांधी और सत्य के प्रयोग पुस्तक पर कार्यक्रमों एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित कर क्रियान्वित की जाएगी। अंत में चुनाव अधिकारी प्रो0 अजीतमल जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।