राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर के रक्तदान शिविर में 501 यूनिट रक्तदान
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर शहर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। और 501 यूनिट रक्तदान किया।
जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि 2 साल के कार्यकाल में से एक साल पूर्ण होने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा जिसमें सभी ने ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर 501 यूनिट रक्तदान किया। जिसमें महिला और प्रथम बार रक्तदाता बड़ी संख्या में रहे। इस दौरान महात्मा गांधी ब्लड बैंक, मथुरादास माथुर ब्लड बैंक, उम्मेद ब्लड बैंक ने रक्त संग्रह किया। सुमित्रा सेवा संस्थान का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य रंजना देसाई, महात्मा गांधी अधीक्षक फतेह सिंह भाटी, ब्लड बैंक प्रभारी राजश्री बेहरा समस्त नर्सिंग अधीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान कैंप में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अशोक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी, बावड़ी प्रधान राजूराम खोजा, महावीर चंद कांकरिया जियो और जीने दो संस्थान, समाज सेवी इकबाल बैंड बॉक्स, रशीद अंसारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर की पूरी टीम ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।