समर कैंप में मिल रही सपनो को उड़ान
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। एंपावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसायटी ,जोधपुर द्वारा आयोजित ‘’उड़ान…सपनों की’’ समर कैम्प जो कि सरकारी और ज़रूरतमंद बालिकाओं के लिए श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी देवी मुंदड़ा पब्लिक स्कूल , प्रताप नगर में चल रहा है । संस्था अध्यक्ष यशोदा राजपुरोहित ने बताया कि इस समर कैंप में 200 से अधिक बालिकाएं विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ,
जिसमे मार्शल आर्ट्स,योग, चित्रकला, केलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट, कथक,बॉलीवुड डांस , राजस्थानी नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण उत्तम शिक्षको द्वारा दिया जा रहा है ।
संस्था के उपाध्यक्ष निलेश भाटी ने बताया की कैंप की बालिकाओं के लिए रविवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया । जिसकी शुरुआत मनीष भाटी द्वारा जुम्बा से की गयी , जिसमे बालिकाओं और संस्था सदस्यों ने भाग लिया और उसके बाद बालिकाओं को खो-खो , कबड्डी , म्यूजिकल चेयर , नींबू दौड़ , बोरी दौड़ , सतौलिया इत्यादि खेल खिलाए गए और सभी ने स्पोर्ट्स डे पर मनोरंजन के साथ साथ सभी ने अल्पाहार का भी खूब आनंद लिया ।
शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ मनोहरलाल पुंगलिया ने बताया कि इन के अतिरिक्त बालिकाओं के बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न प्रबुधजनो द्वारा विभिन्न गतिविधियों के सत्र लिए जा रहे है । संस्था सचिव मोहित गुप्ता ने कहा कि संदीप सेन द्वारा व्यक्तित्व विकास ,रूहानी करवा द्वारा भोजन स्वच्छता , लता लालवानी द्वारा महिला कल्याण, अजय करण जोशी व अजय पुरोहित द्वारा रंगमंच और संगीत कला, डॉ नीलिमा शेखावत द्वारा संस्कार शिक्षा पर सत्र लिए गए ।
शिक्षण संस्थान के सचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि इतना बड़ा समर कैम्प बिना एक मज़बूत टीम के द्वारा संभव नहीं हैं ।आज के शानदार स्पोर्ट्स डे के आयोजन में सौरभ जैन , जतिन ताराचंदानी , अर्पित जैन, धीरेंद्र साँखला, पीयूष माथुर ,भूमिका माथुर , अर्शी नाज़ , जय राजपुरोहित, जय औदीच्य , दीपक असेरी , प्रद्युमन परिहार , रिया गहलोत, कार्तिक पुरोहित, पलक मुथा , सिद्धार्थ छुगानी, ख़ुशबू पुरोहित , आरूष माथुर, अनिका नूरानी , रानू बोराना, महक ताराचंदानी, सोनल बोराना, विशाल ताराचंदानी, मोहम्मद, निष्ठा महानंदानी , सुरेश रावल, पूजा चौहान , चंचल बोराना, लवीना पिटी, दलपत सिंह, हर्षिता माथुर, पाइना मोरया, पूजा जांगिड, तिलोक कछवाहा ,सुरेश गहलोत , जितेंद्र गौड़ , धीरज गहलोत , अमित पटेल ,प्रत्युष राजपुरोहित इत्यादि सभी की भागीदारी रही ।