श्री अग्रसेन संस्थान में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए विशाल रक्तदान शिविर 14 जून को
Gulam Moahmmed, Editor, Seva Bharati News
स्वर्गीय श्रीमती कैलाश देवी धर्मपत्नी समाजसेवी रामजी लालजी लीला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर
जोधपुर। श्री अग्रसेन संस्थान में 14 जून 2024 को स्वर्गीय श्रीमती कैलाश देवी धर्मपत्नी समाजसेवी रामजी लालजी लीला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री अग्रसेन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए विशाल रक्तदान शिविर के लिए बैठक रखी गई।
संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला तथा सचिव अनिल कुमार सिंहल ने बताया कि रक्तदान शिविर का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे का निर्धारण किया गया। बैठक में व्यवस्थाओं तथा रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार पर विस्तृत विचार विमर्श किया गय। शिविर में 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया तथा रक्तदाताओं को प्रोत्साहन के लिए रक्तदाता को उपहार एवं महिलाओं एवं बालिकाओं को चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। रक्त संग्रहण के लिए एमडीएम अस्पताल एवं रोटरी क्लब की सेवाएं ली जाएगी।
बैठक में 108 बार रक्तदान कर्ता नरेंद्र जी 52 बार रक्तदान कर्ता विक्रांत अग्रवाल सहित विजय अरोड़ा, गौतम कटारिया, अनिल कोठारी, नरेंद्र सिंह राठौड़, safc अध्यक्ष अनिल आर सिंगल, अग्र बंधु समिति के जे पी गर्ग, लायंस जोनल चेयरपर्सन किशन बंसल, जेसीआई सनसिटी के अध्यक्ष सिद्धेश लीला पूर्व अध्यक्ष रतन महेश्वरी, सुरेश भंसाली, विजय जैन, रितिका बावरिया, वर्षा वर्मा, चिराग अग्रवाल, चिराग चोपड़ा, रौनक भंसाली, जेसीसी की सरोज गुप्ता व रोशनी अग्रवाल, श्री अग्रसेन संस्थान के उपाध्यक्ष राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सह सचिव अरविंद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम सराफ, विनोद अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अरुण सिंघल,राजन अग्रवाल, हरि अग्रवाल तथा रमन सिंघल, आनंद गर्ग, श्रीमती सुमित्रा लीला, संतोष सिंघल, राज बंसल, उमा अग्रवाल सुषमा अग्रवाल तथा नलिनी बंसल तथा समाज के एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के विशेष जन उपस्थित थे। इस अवसर पर लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन श्री किशन बंसल का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया।