सत्ता के सुख ने उन्हे अहंकारी बना दिया है : करणसिंह उचियारडा

जनता अब भाजपा के झूठे वादों को जान चुकी है।

जोधपुर। जोेधपुर लोकसभा क्षे़त्र से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने कहा है कि विगत दषक से वर्तमान सांसद का कार्यकाल जनभावनाओं के अनुरूप निराषाजनक है। जनता ने जनादेष दिया था जनसेवा के लिए लेकिन सत्ता के सुख ने उन्हे अहंकारी बना दिया है। वे विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की हवा निकल चुकी है। जनता अब भाजपा के झूठे वादों को जान चुकी है।

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सुबह पीपा जयंती की शोभायात्रा में पीपाजी मंदिर विजय चौक में भाग लिया। इसके बाद बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लिया।इसमें उन्होंने ब्लॉक महामंदिर, ब्लॉक उदयमंदिर भाटी मेमोरियल हॉल नागौरी गेट रोड में भाग लिया। सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर उत्तर कुंती देवडा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमसिंह गहलोत व भंवरलनाल हटवाल आदि मौजूद थे। इसके बाद वाल्मिकी समाज की सभा महेन्द्र जावा की अगुवाई में प्रधान चुनाव कार्यालय में आयोजित हुई। इसके अलावा जीनगर समाज की मीटिंग सदर पुलिस थाना के सामने हनुमान शनिधाम के पास समाज भवन में आयोजित हुई । इस सभा में धनपत गुर्जर, पुखराज सांखला, चन्द्रप्रकाष आसेरी, भरत आसेरी, प्रदीप पंवार सहित बडी तादाद में जीनगर समाज के लोग मौजूद थे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि पुष्करणा समाज की ओर से गोविन्दगढ ब्राहम्ण समाज के नोहरा जालोरी गेट पर आयोजित की गई। इसमें बडी तादाद में समाजबंधु मौजूद थे।


विषाल वाहन रैली आज – कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा के समर्थन में बुधवार को वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इस वाहन रैली में चार पहिया व दुपहिया वाहन शामिल होंगे। यह वाहन रैली चौपासनी स्कूल से आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर सर्कल, से जालोरी गेट चौराहा, सोजती गेट से पावटा सर्किल, पावटा से महामंदिर, कृषि मंडी मंडोर उद्यान के सामने तक जाएगी। इसके अलावा शाम को चार बजे घंटाघर परिसर में जनसभा आयोजन किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button