प्रताप नगर थाना क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

— प्रताप नगर थाना स्टॉफ व सभी सीएलजी मैम्बरों का जताया आभार

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह के आदेशानुसार प्रतापनगर सदर थाना के बीट संख्या 12 संजय गांधी, इंद्रा कॉलोनी,तुलसी कॉलोनी की जनसुनवाई रामदेव पार्क में थानाप्रभारी सब इंस्पेक्टर देवाराम मय बीट प्रभारी सोहनलाल हैडसाब एवं बीट कॉनिस्टेबल हनुमानराम द्वारा ली गयी। जिसमे बीट के सीएलजी सदस्य ,मोहल्ला शांति समिति सदस्य, महिला सुरक्षा सखी एवं मोहल्ले के आमजन ने भाग लिया।।
जिसमे पुलिस द्वारा बीट क्षेत्र की समस्या सुनी गयी। समधान हेतु सर्वसम्मति निर्णय लिया गया। प्रताप नगर थाना क्षेत्र असामाजिक तत्वों नकेल कसने व बढ़ती चौरियों को रोकने लिए उचित कदम उठाए गए। वहीं क्षेत्र के संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान समाजसेवी मगराज कच्छवाह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने इस दौरान पुलिस को सराहनीय कार्य के लिए सीएलजी मेम्बरों द्वारा सम्मान किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button