जलापूर्ति 13-14 मार्च को रहेगी बाधित
21 मार्च सेे प्रस्तावित 60 दिवसीय इंदिरा गांधी नहर बंदी को देखते हुये जोधपुर के जलाशयो में जल भण्डारण
जोधपुर। आगामी 21 मार्च सेे प्रस्तावित 60 दिवसीय इंदिरा गांधी नहर बंदी को देखते हुये जोधपुर के जलाशयो में जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए बुधवार 13 मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी।
अधीक्षण अभियंता जन स्वा अभि विभाग, नगर वृत, जोधपुर श्री जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 13 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 14 मार्च को तथा 14 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 15 मार्च को की जाएगी।
इसी प्रकार झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 13 मार्च को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 14 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 15 मार्च को एवं 15 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 16 मार्च को होगी।