कायमखानी सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जोधपुर। कायमखानी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को अहले सुन्नत फैजाने रजा मदरसा मदेरणा कॉलोनी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी अय्युब खान ने जानकारी देते हुए कायमखानी सेवा समिति के द्वारा अहले सुन्नत फैजाने रजा मदरसा मदरेणा कॉलोनी में रविवार कोसुबह 10 बजे से 2 बजे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया। शिविर में सभी प्रकार जांचे नि:शुल्क की मरीजों को जांच कर उचित परामर्श दिया गया।
कायमखानी सेवा समिति जोधपुर द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लिवर जांच, ब्लड शुगर सहित कई तरह की जांच कर सभी बीमारियों के उपचार के लिए उचित परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान डॉ. नेहा माथुर, डॉ. इमरान खान, डॉ. सौरव कुवेरा, डॉ. फहाद शेरवानी, डॉ. फैजान हाशमी आदि डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान कायमखानी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर खान, गुलजार खान, राशिद खान, फिरोज खान, इकबाल एच कायमखानी, इमरान खान, शाहबाज खान, फिरोज खान, अमजद खान, भोलुखा, सद्दाम खान, फैयाज खान, राजू खान सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शिविर के दौरान समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।