केंद्रीय कारागृह में महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जोधपुर। केंद्रीय कारागृह जोधपुर के महिला बंदी सुधार गृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजी निहालचंद उपस्थित थे, जिन्होंने पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस शिविर का आयोजन एस.एन. मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना देसाई के सहयोग से एवं समाजसेविका डॉ बिंदु टाक व जेल प्रशासन की देखरेख में हुआ।

समाजसेविका डॉ. बिंदु टाक ने महिला दिवस पर नारी शक्ति पर ‘आहिस्ता चल ए जिंदगी अभी कई पड़ाव बाकी है, बस इम्तिहान ही दिए हैं, थोड़ा आराम अभी बाकी है’ कविता का वाचन किया। बिन्दु टाक ने जेल प्रशासन से कैदियों के पुनर्वास से संबंधित कार्यक्रम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि जेल प्रशासन कैदियों के पुनर्वास से संबंधित कार्यक्रम के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगा। स्वास्थ्य शिविर में महिला कैदियों के स्वास्थ्य की जांच उम्मेद अस्पताल की डॉ. फरहीन शेख एवं डॉ पूजा बैरवा ने की। इस शिविर में क्रिमिनोलॉजिस्ट डॉ. मनीष सिंह भाटी, जेलर हड़वंत सिंह, जेलर मुकेश भाटी, जेलर लीला प्रजापत, डिप्टी जेलर कविता विश्नोई, जेल प्रहरी शोभा, जेल प्रहरी कविता आदि मौजुद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button