राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में अजमेर ने बाजी मारी
—विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को 5100 रुपए राशि नकद पुरस्कार दिया गया
जोधपुर। एसएम चर्च एवं आराधनालय द्वारा आयोजित छठवीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में मेहमान अजमेर ने मेजबान जोधपुर को हरा शील्ड अपने नाम कर ली।
नवीन पॉल व संजीव बहादुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मैन ऑफ सीरीज जोधपुर के सुमोन सी अब्राहम रहे प्लेयर ऑफ द मैच अजमेर के फ्रैंक ब्रायन रोज रहे। आज फाइनल मुकाबले में प्राइज डिसटीब्यूशन सेरिमनी में अजमेर से डायोसिस आफ राजस्थान के बिशप राइट रेव्ह रेमसन विक्टर साहब भी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। विजेता अजमेर टीम को ₹11000 नगद तथा शील्ड प्रदान की गई उपविजेता टीम को ₹5100 का नकद पुरस्कार दिया गया आज फाइनल मैच होने तथा रविवार का अवकाश के कारण मैदान में दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा थी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को जोधपुर की अपणायत ने विशेष प्रभावित किया।
रेव्ह क्रूस लॉयल ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन लिए धन्यवाद प्रेषित किया इस प्रतियोगिता को जिन लोगों ने स्पॉन्सर किया उन लोगों को भी धन्यवाद दिया उनके सहयोग के कारण ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका स्पॉन्सर करने वालों में रेव्ह. क्रूस लॉयल, श्री डी के लाल, श्रीमती मीनल बेंजामिन, श्री विजेश कुमार, गिरिराज स्टील व राज पंप आदि सम्मिलित थे।
साथ ही आयोजन कमेटी का भी विशेष धन्यवाद दिया कमेटी में श्री नवीन पॉल, श्री अमित बेंजामिन, सैमसन मैसी, राहुल मानकी, अमन मानकी, रवि जॉन अमित पॉल, रॉबिंसन विलियम जे डब्ल्यू कैनेडी व रोहित इमानुएल व टीम सम्मिलित थे जिनके अथक परिश्रम व सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो पाइ। इनके साथ श्री सुशील हाबिल तथा चर्च के सचिव श्री डैनिस एलेक्जेन्डर कभी योगदान रहा । साथ ही उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया। अंत में बिशप राइट रेव्ह रेमसन विक्टर साहब ने प्रार्थना व आशीष वचन द्वारा प्रतियोगिता का समापन किया।