विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीयकरण को प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता: प्रोफेसर कौर

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय प्राध्यापकों ने की शिरकत

जोधपुर। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में मंगलवार को दी रेप्रेसेंटेटिव्स ऑफ दी इंडिया यूनाइटेड स्टेट्स एल एल एम लॉ स्कूल कंसोर्टियम के 4 प्राध्यापकों ने शिरकत की। 

कुलपति प्रोफेसर डॉ. हरप्रीत कौर ने इन प्राध्यापकों को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर के बारे में बताते हुए, विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया। प्रोफेसर कौर ने बताया की विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीयकरण को प्रोत्साहन देना उनकी प्राथमिकता है और विश्वविद्यालय की टीम उनके निर्देशानुसार इस उद्देश्य को हासिल करने की ओर कार्यरत है। 

अंतर्राष्ट्रीय प्राध्यापकों ने नेटवर्किंग फॉर सक्सेस इन दी जॉब मार्किट विषय पर विद्यार्थियों से चर्चा की। विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम में उत्साह दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोस्मि जोआन ने किया। कार्यक्रम में श्री अंकित सिंघल एवं डॉ नीति माथुर उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button