समाजसेवी जावेद हुसैन का हुआ सम्मान
जोधपुर। जिला प्रशासन की ओर से मुस्लिम समाज के समाजसेवी जावेद हुसैन को पुलिस, हॉस्पिटल, न्यायालय सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कई वर्षाे से निःस्वार्थ भाव से सभी धर्माे के लोगों की सेवाएं करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रशासनिक एवं आला अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के आला अधिकारियों की ओर से भी समाजसेवी जावेद हुसैन को सम्मानित होने की खुशी में दिली मुबारकबाद पेश की गई।