फूड कोर्ट में नॉर्थ और साउथ इंडियन व्यजनों की सजेगी स्टॉल्स

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024

बेहतरीन क्वालिटी और हाइजीन के साथ मिलेंगे स्वादिष्ट फूड आईटम

जोधपुर। शहर के रावण चबूतरा मैदान में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में इस बार विशेष रूप से तैयार किया गया फूड कोर्ट मेले में आने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा ।
यहां मेले में आने वाले बेहतरीन क्वालिटी और हाइजीन के साथ आमजन स्वादिष्ट फूड आइटम का लुफ्त उठा सकेंगे। आयोजन समिति के कोऑर्डिनेटर श्री रवि गुप्ता ने बताया कि 12 दिन तक होने वाले इस मेले में लाखों लोग शिरकत करेंगे न केवल जोधपुर बल्कि पश्चिमी राजस्थान के लोग मेला देखने की जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को बेहतर क्वालिटी और शुद्धता के साथ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रवि गुप्ता ने बताया कि पहली बार फूड कोर्ट में 30 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड आइटम महज लागत मूल्य पर उपलब्ध होंगे।

साउथ और नॉर्थ इंडियन फूड रहेंगे उपलब्ध :
कोऑर्डिनेटर श्री धनंजय टीलावत ने बताया कि मेले में तैयार किए गए फूड कोर्ट में साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों प्रकार के आइटम उपलब्ध रहेंगे। साउथ इंडियन में मुख्य रूप से डोसा , इडली, उतपम जैसी वैरायटी होगी तो वही नॉर्थ इंडियन में बड़ा पाव, पाव भाजी , बर्गर, दाबेली की स्टॉल्स लगाई जाएगी।

कोऑर्डिनेटर हितेंद्र राठी ने बताया कि मेले के सभी स्टॉल्स संचालकों ग्लब्ज , कैप, और मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ सफाई के लिए एक अलग से टीम निर्धारित की गई है जो पूरे फूड कोर्ट को स्वच्छ बनाए रखेगी।

कोऑर्डिनेटर श्री बजरंग जांगिड़ ने बताया कि मेला स्थल पर चाय, कॉफी, आइसक्रीम और पानी के लिए अलग-अलग जगह पर काउंटर लगाए गए हैं साथ ही शाम के समय गरमा गरम दूध की कढ़ाई का काउंटर लगाया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button