नि:शुल्क मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर का साप्ताहिक आयोजन

— पूज्य गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल महाराज सा की 40वीं पुण्य स्मृति में

जोधपुर। पूज्य गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल महाराज सा की 40वीं पुण्य स्मृति में हर वर्ष की तरह आयोजित मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर का साप्ताहिक आयोजन किया गया । रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन भी मरीजों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

जोधपुर के प्रसिद्ध डॉ. अभिषेक तातेड फिजिशियन,माथुर आई हॉस्पिटल के फेको सर्जन डॉ विपुल माथुर नेत्र रोग विशेषज्ञ के सानिध्य में एवं समस्त पावनधाम हेतु समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से डॉ विपुल माथुर द्वारा 335 मरीजों की जांच कर लगभग 101 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया गया साथ ही डॉक्टर अभिषेक द्वारा 135 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button