श्रीराम मंदिर महोत्सव के तहत वाहन रैली, रक्तदान शिविर और सुन्द्रकाण्ड

 जोधपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सूर्यनगरी जोधपुर के जोधपुर इलेक्ट्रानिक व्यापारी समिति की ओर से जूनाखेड़ापति बालाजी मंदिर चीरघर तक वाहन रैली निकाली जायेगी। इसी दिन सामुहिक सुन्द्रकांड पाठ और महाप्रसादी का आयोजन भी किया जायेगा। 

इलेक्ट्रानिक व्यापारी समिति जोधपुर के अध्यक्ष महेन्द्र धोका, सचिव रमजान खां और कार्यक्रम आयोजन सचिव विशाल गोयल ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह प्रात: 9.30 बजे श्री जूनाखेड़ापति मंदिर तक वाहन रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें व्यापारीगण उनके कर्मचारी शामिल होंगे।  इसके बाद प्रात: 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन मंदिर परिसर में किया जायेगा जिसमें महात्मा गांधी ब्लड बैंक के चिकित्सकीय स्टाफ रक्तदान शिविर को संपादित करवाएंगे। रक्तदान के साथ ही मंदिर परिसर में सामुहिक सुन्द्रकांड के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button