मोटरसाइकिल जत्था ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर रवाना

चादर पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगेंगे

जोधपुर। ख्वाजा गरीब नवाज का 812वाँ उर्स के मौके पर कबूतरों का चौक नियारियों की मस्जिद से अजमेर के लिए मोटरसाइकिल जत्था रवाना हुआ।

साबिर उर्फ मुन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल तरह इस साल ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मुबारक मौके पर कबूतरों का चौक नियारियों की मस्जिद से अजमेर के लिए मोटरसाइकिल जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि जत्था कबूतरों का चौक, पवारों की गली, उम्मेद चौक होते हुए बम्बा मोहल्ला ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह बाबा मजार हाजिर देकर मोटरसाइकिल जत्था ख्वाजा गरीब नवाज के लिए अजमेर के लिए रवाना हुआ। अजमेर पहुँचकर चादर व फूल पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआएं मांगेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button