गिरिजाघरों में आज आधी रात को गूंजेगा मैरी क्रिसमस
— क्रिसमस पर गिरिजोंघरों में होगी विशेष अराधना
जोधपुर। एसएम चर्च व जोधपुर के सभी गिरिजाघरों में मसीह धर्मावलंबियों के पर्व क्रिसमस से लेकर नए साल तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। क्रिसमस पर्व की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया। रविवार को जोधपुर के विभिन्न चर्च में मिडनाइट सर्विस के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया जाएगा।
सभी लोग हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे प्रार्थना के पश्चात सभी आपस में मिलजुल कर एक दूसरे को इसी के साथ कॉफी व केक एक दूसरे को खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां देंगे। मसीही समुदाय के लोग खुशियां साझा करेंगे।
एसएम चर्च के सूचना प्रमुख नवीन पॉल एवं संजीव बहादुर ने बताया कि आराधनालय चर्च में रात्रि 11:00 बजे मिडनाइट सर्विस में रेव्ह. क्रूस लॉयल सामूहिक प्रार्थना की अगुवाई करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को ईसा के जन्म के महत्व के बारे में प्रवचन देंगे। सोमवार की सुबह एस.एम. चर्च में मुख्य आराधना होगी जिस का संचालन भी रेव्ह. क्रूस लॉयल करेंगे। प्रार्थना के साथ क्रिसमस की खुशियों की चमक बिखरी रहेगी। चर्च को भव्यता के साथ सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।