पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजने वाला पति गिरफ्तार

छह महिने पहले विधि विरूद्ध तीन बार तलाक का नोटिस भेजा था


जोधपुर। शहर की सदर बाजार पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजने के प्रकरण में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवा रखा है।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि एक परिवादियां ने अक्टूबर माह में अपने पति मसूरिया बलदेव नगर निवासी मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद इकबाल के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज करवाया गया था। इसमेें बताया कि उसका निकाल मुस्लिम रीतिरिवाज से मोहम्मद इकराम के साथ 25 मई 21 को हुआ था। मगर उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करतेे थे। जिस पर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा क ा केस दर्ज करवाया गया था। उसके पति ने 6 जून 23 को उसे विधि विरूद्ध तीन बार तलाक लिख कर नोटिस भेजा था। इस पर पीडि़ता की तरफ से तीन तलाक को लेकर केस अपने अधिवक्ता के मार्फत दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब आरोपी उसके पति मोहम्मद इकराम को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
लोडिंग टैक्सी ने ली फैक्ट्री श्रमिक की जान
जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 6 में एक फैक्ट्री के पास में बाइक सवार फैक्ट्री श्रमिक को लोडिंग टैक्सी के चालक ने चपेट में ले लिया। सिर में लगी गंभीर चोट पर उसे पहले एम्स चिकित्सालय ले जाया गया। मगर बाद में परिजन उसे लेकर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।
बासनी पुलिस ने बताया कि बावड़ीकलां चौहटन बाड़मेर हाल सांगरिया फांटा के रहने वाले हेमाराम पुत्र जैराराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 21 साल का प्रकाश यहां जोधपुर में एक हैण्डक्र ाफ्ट फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री से निकल कर बाइक पर लौट रहा था। तब बासनी गली नंबर 6 स्थित कंसारा बैरिंग के समीप एक लोडिंग टैक्सी चालक ने चपेट मेें ले लिया। हादसे में उसके भाई के सिर में गंभीर चोट लगने पर पहले एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने लोडिंग टैक्सी नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button