14 पीरों दरबार में झण्डे की रस्म के साथ उर्स शुरू

18 दिसम्बर सोमवार को शाम को नातख्यानी, लंगर व महफिले कव्वाली का आयोजन होगा

18 दिसम्बर सोमवार को पगड़ीबंद कव्वाल इरफान तुफेल एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे।

जोधपुर।  14 पीरों का दरबार (कौमी एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव का मरकज) हजऱत आलम शाह नूरी व हजऱत मिटठू शाह दुर्वेश र.अ. 5वीं रोड शनि मन्दिर के सामने, गली में स्थित दरगाह में दो दिवसीय उर्स मुबारक झण्डे रस्म के साथ शुरू।
खादिम अब्दुल सलाम ने जानकारी देते हुए बताया हर साल की तरह इस साल भी 14 पीरों का दरबार (कौमी एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव का मरकज) हजऱत आलम शाह नूरी व हजऱत मिटठू शाह दुर्वेश र.अ. 5वीं रोड शनि मन्दिर के सामने, गली में स्थित दरगाह में दो दिवसीय उर्स मुबारक झण्डे की रस्म के साथ शुरू। वहीं गुस्ल की रस्म अदा की गई। जायरिनों के लिए शाकाहारी लंगर सौयता, लापसी, नुकती का आयोजन किया गया।  
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय उर्स के दौरान 18 दिसम्बर सोमवार को शाम को नातख्यानी, लंगर व महफिले कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। बकरा मण्डी आलम शाह के छल्ले पर चादर पेश करके आम जुलूस के साथ 14 पीरों के दरबार में चादर पेश की जाएगी। 18 दिसम्बर सोमवार को बाद नमाजे मग़रिब तकसीमें लंगर बाद नमाजे इशा शानदार महफिले कव्वाली का आयोजन होगा। जिसमें पगड़ीबंद कव्वाल इरफान तुफेल एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे।  झण्डे की रस्म के दौरान दरगाह कमेटी के चिराग शाह, रफीक शाह, उस्मान गनी शाह, हाजी रमजान शाह, सैयद सरफराज अली चूड़ीघर (पप्पु भाई), पीर नजीर साहब कलन्दरी, सैयद साकिर अली, मोहसिन भाई, मिशन कौमी एकता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष आशिक खान मुन्ना भाई व समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, इंसाफ खान पेन्टर, अयुब शाह, रोशन शाह, शहनशाह शाह, सुलेमान शाह, अकबर शाह, जावेद शाह, साबिर शाह,  हाजी रमजान शाह, पीर अलहाज मास्टर इस्हाक साहब सुलेमानी चिश्ती, असलम शाह बिलाल शाह, बारीफ शाह, फिनोज शाह, मनान शाह, जाकिर शह, मोहसिन शाह, इमरान, जावेद शाह आदि का सहरानीय सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button