सेनेटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा,एल.एस.जी.डी.,फायरमेन कोर्स मे प्रवेश शुरु
जोधपुर।ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के बलदेव नगर स्थित जोधपुर केंद्र में फायरमैन सर्टिफिकेट कोर्स छह माह, सेनेटरी इंस्पेक्टर (स्वच्छ्ता निरीक्षक) एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स एवं लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिप्लोमा (एल.एस.जी.डी.) एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स हेतु ऑन लाईन और ऑफ लाईन प्रवेश प्रकिया 15 नवंबर से आरम्भ हो हो गई थी ।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट मुंबई के बलदेव नगर मसुरिया स्थित जोधपुर केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक विनोद पालीवाल ने बताया की वर्ष 1999 में स्थापित संस्थान द्वारा चलाये जा रहें कोर्स नगर-निकायों और अग्निशमन विभाग एवं औधौगिक क्षेत्रों में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लियें ख्याति प्राप्त हैं इन कोर्सो द्वारा संस्थान का मुख्य ध्येय भविष्य में पेट्रोलियम उद्योगों के क्षेत्र में योग्य अग्निशमन कर्मी और औधौगिक कर्मिर्यो की आवश्यकता को पुरा करने हेतु प्रशिक्षणार्थीयों को उचित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल और योग्य कर्मी बना कर उन्हें रोजगार प्रदान करवाना हैं। साथ ही संस्थान द्वारा सेनेटरी इंस्पेक्टर(स्वच्छ्ता निरीक्षक) एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स द्वारा हॉस्पिटल,नगर निकाय,नगर परिषद,रेलवे जैसे सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में उन्हे रोजगार प्राप्त हो सके। कोर्सो की विस्तार से जानकारी jodhpur@aiilsg.org/ www.aiilsg.org पर प्राप्त कर सकते हैं।