जिमनास्टिक एवं ट्रेक एंड फिल्ड की चयन प्रक्रिया 4 और 8-9 दिसंबर को
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के क्रीड़ा मंडल की ओर से जिमनास्टिक (पुरूष/महिला) की चयन प्रक्रिया 04 दिसंबर, 2023 को प्रातः 9 बजे एवं ट्रेक एंड फिल्ड (पुरूष/महिला) की 8 दिसंबर एवं 9 दिसंबर, 2023 को प्रातः 9 बजे क्रीड़ा मंडल में आयोजित होगी। 8 दिसंबर को होने वाली ट्रेक एंड फिल्ड की प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ सरकारी चिकित्सक की ओर से जारी शारीरिक स्वस्थता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
संबंधित खेल प्रभारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी को उपस्थिति के समय अपने साथ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एनरोलमेंट फॉर्म संबंधित विभाग के अधिष्ठाता/निदेशक/प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर मय सील, परिचय पत्र, चालान कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, सैकेण्डरी एवं सी. सैकण्डरी अंकतालिका की फोटो कॉपी/अंतिम कक्षा उर्त्तीण अंकतालिका की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। वहीं चयन प्रक्रिया समय से पूर्व प्रतिभागी को चयन प्रक्रिया स्थल पर अपनी उपस्थिति देनी होगी।