सामुहिक विवाह के जोडों को राशि के चेक सोपें गये
जोधपुर। मारवाड़ शेख सैय्यद मुगल पठान विकास समिति के जिला प्रवक्ता नदीम बक्स ने बताया कि समिति के तत्वावधान मे मात्र एक रूपये में 14 मई 2023 को 9 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमे 13 वर वघु का निकाह सम्पन्न हुआ था जिसके चलते समिति के प्रयास से महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जाने वाली विवाह राशि को आज सिटी कार्यलय में सभी 13 वर वघु के परिजनों को प्रत्येक वर वघु पक्ष को 21 हजार रुपए राशि के चेक सोपें गयें। जिला अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्स ने बताया कि समाज में बदलाव की काफी जरूरत है बक्ष ने बताया की सामुहिक विवाह एक ऐसा विवाह हे इसके आयोजन से समाज के हित में कई बड़े लाभ होते हैं जेसे किसी भी कमजोर जरूरतमंद या असहाय परिवार भी अपनी कन्याओं का विवाह आसानी से सम्पन्न कर सकते हैं सामुहिक विवाह जेसा कार्य करने से बड़ा बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है बक्ष ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलनो का बड़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है इसमे समय की बरबादी दान दहेज ओर भी अन्य रिवाजों में फिजुलखर्ची जैसी कुरीर्तियों से भी समाज को छुटकारा मिल सकता है।
एफडी वितरण कार्यक्रम में ये रहे शामिल: उस्ताद हाजी हमीम बक्स, नियामत पठान, सिकंदर खान, इंसाफ अली भाईजान, फिरोज खान, उस्ताद अ वहीद खान, रमजान अली पप्पु, इकबाल नुरी,अजीज पठान, मोहम्मद रईस,सलीम कादरी,माजिद खान, उस्ताद शफी,चांद मोहम्मद,रईस शेख,नबी हुसैन,बिलाल खान,शोएब खान,आरिफ पठान, सैय्यद आरिफ अली,रईस बक्स, शाहरूख खान,फैजान बक्ष व सभी सदस्य भी मौजुद रहे।