देसूरी में संविधान आपके द्वार के तहत कार्यशाला

संविधान आपके द्वार के तहत देसूरी में संविधान पर चर्चा

जोधपुर । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के लोक प्रशासन तथा अंबेडकर अध्ययन केंद्र द्वारा संविधान आपके द्वार के तहत देसूरी के क्षेत्रपाल महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया । निदेशक डॉ दिनेश गहलोत ने शुरुआत में संविधान में उल्लेखित प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने संविधान की पालना को सबसे बड़ा कर्तव्य बताया ।

लक्की इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज़ के प्रिंसिपल डॉ अर्जुन सिंह साँखला ने संविधान को देश की सबसे बड़ी विधि बतलाते हुए जीवन में कर्तव्य पालना की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला ।

मनोवैज्ञानिक आर के वैष्णव ने संविधान के संदर्भ में भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया । उनके अनुसार भारतीय नागरिक अधिकारों के साथ कर्तव्य की पालना करने लगे तो भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है ।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया । जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ यशवंत चारण ने किया । कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों का संविधान के संदर्भ में टेस्ट भी लिया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button