अल्पसंख्यक अधिकारी—कर्मचारी महासंघ का फुल बॉडी मेडिकल चैकअप कैम्प आयोजित

जोधपुर। अल्पसंख्यक अधिकारी—कर्मचारी महासंघ जोधपुर व माई खदीजा हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी कर्मचारी का फुल बॉडी मेडिकल चैकअप कैम्प आयोजित किया गया।

अल्पसंख्यक अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष इकबाल अली रंगरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक अधिकारी —कर्मचारी महासंघ जोधपुर व माई खदीजा हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी कर्मचारी की का फूल बॉडी मेडिकल चैकअप कैम्प रविवार को माई खदीजा अस्पताल परिसर पाललिंक रोड में सुबह 10 से 3 बजे आयोजित किया गया। शिविर में आरजीएचएस कार्ड धारकों के सम्पूर्ण मेडिकल चैकअप किया गया। जिसमें ब्लड, सूगर, बीपी, हड्डियों, हृदय, थैरिपी सहित कई जांचे की गई। जिसमें डॉक्टरों द्वारा परामर्श व दवाईया भी लिखी गई। इस शिविर में कर्मचारियों ने उत्साह भाग लिया एवं फूल बॉडी मेडिकल चैकअप का फायदा लिया। इस दौरान सभी कर्मचारियों उपहार भी भेंट किया गया।

मेडिकल चैकअप शिविर में निशार खिलजी, मोहम्मद साबिर, इकबाल अली रंगरेज, कुजीस्ता काजी, रसुल बक्स, मोहम्मद शाहीद, साबिर खा, मोहम्मद कासीफ, मोहम्मद शकील, इकबाल एच कायमाखानी, अमान मेादी, अहमद अली शेख, रहमतुल्लाह खान, मास्टर असरफ अली, तौसिफ खान सहित कई अल्पसंख्यक कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button