गुजरात गांधीधाम से आम की लकड़ी मंगाई, फर्म मालिक ने एक लाख रूपए हड़पे

जोधपुर। शहर के बासनी द्वितीय चरण में लकड़ी कारोबारी के साथ गुजरात के गांधीधाम के व्यक्ति ने एक लाख की धोखाधड़ी कर ली। परिवादी ने आम की लकड़ी को मंगाया था। मगर अब तक ना तो लकड़ी भेजी और ना ही रकम को वापिस लौटाया गया। पुलिस अब जांच कर रही है।
नरपत नगर पाल रोड की रहने वाली पायल जैन पत्नी प्रवीण जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बासनी द्वितीय चरण में टिंबर का कार्य करती है। अगस्त 23 में उसने गुजरात के गांधीधाम के सत्तू से आम की लकड़ी का ऑर्डर दिया था। इसके लिए उसके खाते में एक लाख रूपए भेजे गए। मगर तीन महिने बाद भी उसने लकड़ी नहंीं भेजी और ना ही रकम को वापिस लौटाया। बासनी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button