मथुरादास माथुर अस्पताल में 6 फीट लम्बा कोबरा साँप निकलने से मचा हड़कंप
जोधपुर। मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा के बाहर सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक 6 फिट लम्बा कोबरा साँप निकलने से वहां हड़कंप मंच गया। वहीं मौके पर मौजूद गार्ड नूर मोहम्मद ने तत्परता बरते हुए इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ ईस्माइल रंगरेज को दी।
सूचना मिलते ही ईस्माइल रंगरेज मौके पर पहुंचकर 6 फिट लंबे कोबरा साँप रेस्क्यू किया। मौके पर मौजूद सभी स्टाफ व होमगार्ड ने ईस्माइल रंगरेज को बताया कि आज स्टाफ के साथ हादसा होते बच गया है। मौके पर मौजूद सभी ने ईस्माइल रंगरेज का आभार व्यक्त किया।