हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा दाधीच ने गोठ मांगलोद में लगाया नि:शुल्क केम्प

जोधपुर की बेटी ने मां दधिमती मंदिर में लगाया निशुल्क केम्प 5 वा कैम्प हुआ सम्पन्न

जोधपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाधीच समाज के वंशज नागौर के गोठ मांगलोद गांव में अपनी कुलदेवी माँ दधिमती के दर्शन करने पहुंचे । नवरात्रि के 9 दिन लगातार माँ दधिमती की पूजा अर्चना होती है।
विशेष तौर पर मां दधिमती की रेवाड़ी निकाली जाती है । सातम और आठम के दिन समाज के के भक्त देश-विदेश से यहां पर पहुंचते हैं और दो दिन यहीं पर मेला लगता है भक्त दो दिन यहां पर मां के मंदिर और कुंड तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं इस बार जोधपुर के दाधीच समाज की बेटी पूजा दाधीच ने जो की हस्तरेखा विशेषज्ञ है।

यहां पर निशुल्क कैंप लगाकर आए गए भक्त जनों को व्यवस्थित रूप से उनकी हस्तरेखा जांच कर उन्हें नियम और उपाय सांझा किए । बता दे की हस्तरेखा विशेषज्ञ ने यह पांचवा निशुल्क सफल आयोजन को अंजाम दिया है । आज तक पूजा दाधीच का सभी समाज को मिलाकर दाधीच समाज मे पांच वा कैम्प हुवा सम्पन दाधीच समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों ने हस्तरेखा विशेषज्ञ को आशीर्वाद देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी के साथ हस्तरेखा विशेषज्ञ ने समाज के मौजिज लोगों को विश्वास दिलाया कि इस वर्ष की भांति हर वर्ष दाधीच समाज के उत्थान के लिए यहां पर हस्तशिका विशेषज्ञ का कैंप का आयोजन किया जाएगा वह भी निशुल्क तौर पर इसी के साथ हस्त रेखा निशुल्क कैंप का आयोजन समाप्त हुआ इस आयोजन में दाधीच दाहिमा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया शर्मा दिल्ली निवासी भी मौजूद रही और उन्होंने आश्वासन दिलाया कि अगली बार ऐसे आयोजन को और सफल बनाया जाएगा जो समाज के लिए निशुल्क और समाज कल्याण उत्थान के लिए आगे आए ऐसे समाज सेवीयों को उन्होंने बधाई दी और शुभकामनाएं ज्ञापित की ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button