गांवों में साथिनें कर रही हैं मतदाता जागरुकता का प्रसार

शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाने की जा रही समझाईश

जोधपुर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों द्वारा जिले में ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गांव के प्रत्येक हिस्से जैसे पंचायत, स्कूल, घर, गली, मोहल्लों में जाकर मतदान करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित न रहे।

मंगलवार को उपनिदेशक श्री फरसाराम के निर्देशन में ब्लॉक तिंवरी, बावड़ी, बिलाङा, आऊ, बापिणी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में वोटर आईडी कार्ड होने के बावजूद भी कुछ महिलाओं, पुरुषो द्वारा वोटिंग नहीं किए जाने की स्थिति को देखते हुए इन साथिनों द्वारा समझाईश कर अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन साथिनों द्वारा वोट का महत्त्व समझाते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को यह जिम्मा सौंपा जा रहा है कि अपने सम्पर्कित लोगों को वोटिंग बूथ तक लाने में सहयोगी भूमिका निभाएं, ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button