श्री गजलक्ष्मी गणेश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया
गणेश भगवान को 101 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया
जोधपुर। भीतरी शहर स्थित कल्लो की गली में स्थित प्राचीन श्री गजलक्ष्मी गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।यह जोधपुर के एकमात्र मंदिर है जिसमे गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी जी भी विराजमान है, यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है।
इस अवसर पर भगवान को 101 भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। गणेश भगवान को 101 भोग लगाने के बाद सभी भक्तो को प्रसाद बांटा गया। श्री गज लक्ष्मी गणेश मंदिर के व्यवस्थापक श्री प्रदीप पुरोहित ने बताया कि सभी मोहल्ले वासियों ने मिलकर भगवान लक्ष्मी गणेश जी के लिए श्रृंगार किया तथा दर्शन लाभ लिए। इसी दौरान श्री सत्यनारायण केवलिया, सोमदत्त बिस्सा (फिन्नू भासा), सुनील पुरोहित मालक, कमलेश बिस्सा, सीपी कल्ला, कालू और गोरु सहित समस्त मोहल्लेवासियो का इस आयोजन में सहयोग रहा।