सूने मकानो में सैंधमारी, कीमती सामान चोरी

जोधपुर। सूने मकानो में सैंधमारी करके कीमती सामान चोरी का मुकदमा मकान मालिक ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड और भोपालगढ थाने में दर्ज कराया।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में 11 सेक्टर निवासी विजय पुत्र मोहनलाल सिंधी ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की आधी रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके घर में सैंधमारी करके कीमती सामान चुराकर ले गये।
भोपालगढ थाने में दी रिपोर्ट में नाड़सर निवासी श्रीमती कमला पत्नी भीखाराम मेघवाल ने पुलिस कोबताया कि 21 सितंबर की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके मकान में सैंधमारी करके सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गये।
टावर से पार्टस चोरी :बालेसर थाने में दी रिपोर्ट में बेह चारणान निवासी वासुदेवसिंह पुत्र कैलाशदान चारण ने पुलिस को बताया कि तोलेसर पुरोहितान गांव में लगे रिलायंस कंपनी के टावर से अज्ञात व्यक्ति कीमती पार्टस चुराकर ले गये।
फव्वारे चोरी :- चामू थाने में दी रिपोर्ट में बिगादेव नगर पंडितों का बास चामू निवासी गुणेशाराम पुत्र नेनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति उसके ट्यूबवैल पर लगे फव्वारा और पाईप चुराकर ले गये।
डम्पर की टक्कर से बिजली का पोल गिरा : राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में जोधपुर डिस्काम के कनिष्ठ अभियंता ऋषभ तिवारी पुत्र देवेन्द्र तिवारी ने पुलिस कोबताया कि 22 सितंबर को मांगीलाल जी बेरे के पास ेरू रोड़ पर लगे बिजली के पोल को डम्पर चालक ने टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इस हादसे के कारण जहां डिस्काम को आर्थिक नुकसान हुआ वहीं क्षेत्र में काफी समय तक लाईटें बंद रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button