अन्डर 17 जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मौलाना आज़ाद स्कूल विजेता
सूफियान और सदाकत का राज्यस्तरीय फुटबाल टीम में चयन
जोधपुर । मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने अन्डर 17 जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चैनपुरा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की टीम को 1-0 के स्कोर से हराकर फाइनल मैच पर अपनी जीत दर्ज की।
अंत में विजेता टीम को विनर कप एवं समस्त खिलाडियों को मैडल से सम्मानित किया गया। पीटीआई दानिश खान के मार्गदर्शन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर इस विजेता टीम में से दो खिलाडी सूफियान पुत्र अब्दुल समद तथा सदाकत मेहर पुत्र अयाज खान का राज्यस्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है।
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चैयरपर्सन मोहम्मद अतीक, सोसायटी से जुड़े समस्त लोगों, स्कूल प्रिंसीपल इंतिखाब आलम, पीटीआई राजू सिंह, मोहम्मद सिराज, इकबाल खान, साहिल खान एवं हैदर खान सहित समस्त शिक्षकगणों नेे विजेता फुटबाल टीम को बधाई देते हुए स्टेट एवं नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ करने की अपील की।