फर्जी कनेक्शन काटने गये डिस्काम कर्मियों से हाथापाई

जोधपुर। अवैध रूप से कृषि फार्म पर कनेक्शन ट्रांसफर करने की सूचना पर गये डिस्काम की टीम के साथ खेत मालिक और उसके परिजनों ने दुव्र्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचायी।

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में जोधपुर डिस्काम के मंडोर क्षेत्र में लगे सहायक अभियंता मनीष रोडीवाल पुत्र नारायणराम रोडीवाल ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर की दोपहर के समय वो भादरनवा बेरा चौखा में अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर उपयोग में लेने की सूचना पर दबिश देने पहुंचे।

पुलिस को दी जानकारी में सहायक अभियंता ने बताया कि इस दौरान खेत में मौजूद जयसिंह और आयुष और रोहित पुत्रान रूपाराम और उसके साथियों ने डिस्काम टीम को कनेक्शन काटने व मीटर जब्त करने की कार्यवाही के दौरान विरोध किया जिसके चलते डिस्काम की टीम को वापस मौके से खाली हाथ लौटना पड़ा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button