युवक ने फैक्ट्री में फांसी का फंदा बनाकर की आत्महत्या
सडक़ हादसे में घायल अधेड़ महिला ने दम तोड़ा
जोधपुर। एक युवक ने फैक्ट्री परिसर में ही आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने फैक्ट्री संचालक और व्यवस्थापक के खिलाफ आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मुकदमा बासनी थाने में दर्ज कराया। पांच दिन पहले सडक़ हादसे में घायल एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बासनी थाने में दी रिपोर्ट में फलौदी जिले के चाखू थानान्तर्गत केलनसर निवासी स्वरूपाराम पुत्र चम्पाराम मेघवाल ने पुलिस ोकबताया कि 20 सितंबर को उसके भाई इमरत ने तनावड़ा क्षेत्र में स्थित अनिल इंटरप्राईवलेज टिम्बर फैक्ट्री में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई को फैक्ट्री का मालिक और व्यवस्थापक काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने उक्त कदम उठाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
इसी प्रकार कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में बिलाड़ा थानान्र्तगत भटिंडा निवासी सलीम खान पुत्र मूलाराम मिरासी ने पुलिस कोबताया कि 17 सितंबर को उसकी मां शताब्दी सर्कल के पास आयी हुई थी जहां पर अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसने दौराने इलाज दम तोड़ दिया।