क्रिया भवन में हुआ लाभार्थी व तपस्वीयों का पारणा व बहुमान
जोधपुर। साध्वी मोक्षरत्नाश्रीजी तप महोत्सव 22 से संघ स्वामिवात्सल्य 24 सितंबर को होगा। नगर स्थित क्रिया भवन में तप जप आराधना साधना के साथ पयुर्षण पर्व संपन्न होने पर आराधना लाभार्थी व तपस्यों का पारणा बहुमान आयोजन किया गया।
संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि मुनि सिद्धेशचंद्रसागर सिद्धचंद्रसागर साध्वीवृंद आदि के सानिध्य में पर्यूषण पर्व दरमियां किए गए एकासना उपवास बेला तेला अठाई वह इससे ऊपर विभिन्न तप तपस्या के पारणे का लाभ श्रावक अशोक कुमार (सुधाबेन) भंवरलाल मेहता परिवार द्वारा सभी तपस्वीयों का पारणा के साथ भव्य बहुमान किया गया। इस अवसर पर मुनि सिद्धेशचंद्रसागर सिद्धचंद्रसागर ने तप की महिमा पर बोलते कहा कि तप राग द्वेष का शमन करने के लिए किया जाता है जब तक राग द्बेश नहीं हटेंगे तप नहीं के बराबर होता है उन्होंने कहा कि तप तपस्या आत्म शुद्धि का मार्ग है सचिव उम्मैदराज रांका दीपक कुमार सिंघवी मनिष मेहता विनायकिया ने बताया कि साध्वी मोक्षरत्नाश्रीजी तप महोत्सव 22 से पर्युषण पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने से 24सितम्बर को तपागछ संघ स्वामी वात्सल्य का भव्य आयोजन श्रावक चंद्रशेखर मयंक मेहता परिवार द्वारा लाभ लिया गया।