दिव्यांगों का सफर होगा सुगम स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

जोधपुर । ग्राम पंचायत म बनाड़ में सोमवार को स्कूटी वितरण समारोह बिलाड़ा विधायक हीराराम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। स्थानीय विधायक कोष से स्वीकृत 11 लाख रूपए की 12 इलेक्ट्रीक स्कूटियां दिव्यांगों को वितरित की गई।

इस दौरान हीराराम ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा नि:शुल्क स्कुटी योजना के तहत पांच हजार स्कुटियां प्रतिवर्ष वितरण, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य जीवन योजना, छात्रवृति योजना, विशेष योग्यजन स्वरोजगार ऋण अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विशेष विद्यालय, हॉप वे होम्स, विमंदित एवं मानसिक पुनर्वास गृह, दिव्यांगजन महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांगजनों ने स्कूटी बताया की उनके रोजमर्रा के काम करने में आसानी होंगी।

 कार्यक्रम में मंडोर प्रधान सुरता सेगवा, मिश्रीलाल छाबा,सरपंच बावरला मुकनाराम विश्नोई , सरपंच पीथावास पोकरराम विश्नोई , श्याम लाल गोदारा, जिला अधिकारी, सान्याअवि रमेशचन्द्र पंवार, पूनम चंद, रविन्द्र कुमार, रवि दाधिच, राजूसिंह एवं विनित सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button