मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान का दसवां उर्स 8 अक्टूबर को

उर्स मुबारक के पोस्टर का हुआ विमोचन

जोधपुर । मुफ्ती हजरत अशफाक हुसैन नईमी रहमतुल्लाहअलैहि का दसवां उर्स मुबारक को लेकर एक बैठक ईस्माइल बेग की सरपरस्ती में चौखा दरगाह परिसर में आयोजित हुई।
अल इस्हाकिया अल अशफ़ाक़िया ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने बताया कि उर्स हर साल की तरह इस साल भी आगामी रविवार 8 अक्टूबर को सुबह से ही उर्स शुरू हो जाएगा। जिसमें कुरान खानी, तकरीर और लंगर का आयोजन सहित कई प्रोग्राम होंगे।
उन्होंने कहा कि उर्स की तैयारी को लेकर आयोजित हुई बैठक में उर्स के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर अल इस्हाकिया अल अशफ़ाक़िया ट्रस्ट के पदाधिकारी, हजरत के मुरीद (अनुयायी) और जोधपुर के कई बुद्धिजीवी व समाजसेवी लोगों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button