हादसे की आशंका: शहर का मुख्य सोजती गेट द्वार क्षतिग्रस्त
जोधपुर। जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहर सोजती गेट की दुर्दशा को लेकर व्यापारी संस्था की मांग पर आज नगर निगम उत्तर के अधिशासी अभियंता संदीप माथुर एवं सहायक अभियंता रमेश चौधरी ने आज सोजती गेट पहुंचकर गेट की दुर्दशा को देखा इन अधिकारियों ने माना की गेट की स्थिति बहुत नाजुक है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।
संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने निगम उत्तर के सीईओ अतुल प्रकाश जी से बात कर ऐतिहासिक धरोहर सोजती गेट जोकि पूरी तरह से फट गया है जगह-जगह हजारों की संख्या चूहा ने गेट को चारों तरफ से खोखला कर दिया है 5 दिन पश्चात गणेश चतुर्थी का भाव मेला होने वाला है उस दिन हजारों की संख्या में सोजती गेट स्थित गणेश मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं मेले के समय इसी प्रकार का हादसा होता है तो जनहानि की संभावना बनी रहेगी।
सोनी ने गणेश चतुर्थी मेले से पहले गेट की स्थिति को ठीक करने के लिए कहा इस पर सीईओ ने आश्वासन दिया कि सोजती गेट को ठीक किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन अगर ठीक नहीं करवा सकता तो सोजती गेट को व्यापारी संस्था को गोद दे दे उसके पश्चात सोजती गेट व्यापारी संस्था द्वारा उसको ठीक करवा दिया जाएगा।