इंदिरा महिला शक्ति योजना के तहत दिया प्रशिक्षण

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जोधपुर। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर द्वारा संचालित तथा राजस्थान कौशल एवम् आजीविका विकास निगम द्वारा क्रियान्वित महिला अधिकारिता विभाग की इंदिरा महिला शक्ति योजना के तहत डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कम्प्यूटर कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विशनोई ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आर एस एल डी सी जोधपुर के  जि़ला समन्वयक अर्जुन सुथार ने बताया कि कंप्यूटर वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है इसलिए सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महिला जेल अधीक्षका शकुंतला ने सभी महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान सचिव सुशीला बोहरा ने बताया कि इस कोर्स के तहत कुल 50 लड़कियों ने कंप्यूटर ट्रेनिंग पूर्ण की जो कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान अध्यक्षा नीलम मेहता ने बताया की सरकार द्वारा संचालित इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को आत्मबल एवम् सम्बल मिलता है जो समाज के कल्याण में अति आवश्यक कदम है। इस अवसर पर उपाध्यक्षा अनिता मेहता, संस्थान सदस्य सुचेता कानूनगो, आशा सिंघवी, परियोजना अधिकारी भँवर कँवर, समन्व्यक सरोज कंवर, सुमेर सिंह, कंप्यूटर प्रशिक्षक हुकमा राम जाट, पप्पा राम, पूजा ढड्ढा, कांता तोमर, शमा परवीन, प्रिया भाटी एवं शिखा तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान सह-सचिव चन्द्रा मेहता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button