9वां दशक जन्मोत्सव समारोह को सफल कराने की अपील
उम्मेद अस्पताल के पूर्व चिकित्सकों का सम्मान
जोधपुर। उम्मेद अस्पताल जोधपुर के 85 वर्ष पूर्ण होने पर 9 वां दशक जन्मोत्सव समारोह हेतु डॉ एस.एऩ. मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक , उम्मेद अस्पताल के सेवानिवृत अधीक्षक एवं सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षकों कोसम्मानित कर , उम्मेद अस्पताल के जन्मोत्सव समारोह हेतु आमंत्रित किया गया।
अस्पताल के अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ. पी.के. गुप्ता एवं डॉ अरविन्द माथुर का माला पहनाकर एवं मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया तथा समारोह में की जाने वाली गतिविधियों से पूर्व अधिकारियोंको अवगत करवाया गया। डॉ. अफज़़ल हकीम ने बतायाकि वर्तमान प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉदिलीप कच्छावा के नेतृत्व में जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो पर चल रही है।
आयोजन में आए पूर्व अधिकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन को इस समारोह के लिए शुभकामनाएं दी तथा अस्पताल के साप्ताहिक समारोह मेंआने का निमन्त्रण स्वीकारकिया। साथ ही समस्त वरिष्ठ चिकित्सकों ने समारोह में आयोजित होने वाली शैक्षणिक गतिविधीयों के संबंध में मूल्यवान सुझाव दिये। आयोजन में होने वाली गतिविधियों के बारे में अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉ. रिज़वाना शाहीन, डॉ. कल्पना मेहता, डॉ. बीएस जोधा तथा शिशु औषध विभाग के डॉ मनीष पारख, डॉ राकेश जोरा के साथ समस्त उपस्थित चिकित्सकों ने आयोजन में आए अस्पताल के पूर्व चिकित्सको से विचार-विमर्श किया आयोजन के संबंध मे सुझाव प्राप्त किये।
इस आयोजन मेंपूर्व प्रधानाचार्य डॉ.पी.के. गुप्ता, डॉ अरविन्द माथुर के साथ पूर्व अधीक्षक उम्मेद अस्पताल डॉ. बी.डी. गुप्ता, डॉ. डी.आर डाबी, डॉ. नरेन्द्र छंगाणी, स्त्री एवं प्रसूतिरोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी सचदेवा, डॉ एच.वी. सिंह, डॉ. सुमित्रा बोड़ा, डॉ. जयश्री शर्मा, डॉ. शशि व्यास के साथ पूर्व नर्सिंग अधीक्षक प्रवेश मल्होत्रा, अचलाराम पूनड़, उमा व्यास, शकुन्तला पुरोहित एवं नन्दाकुमारी उपस्थित थे।