नगर निगम एंपावर कमेटी ने 534 पट्टे का निस्तारण किया

एंपावर्ड कमेटी ने 2 सड़कों का नामकरण प्रस्ताव भी किया पास

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एंपावर्ड कमेटी की बैठक मगंलवार को महापौर दक्षिण वनीता सेठ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 534 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

महापौर वनीता सेठ ने बताया कि एंपावर कमेटी की बैठक में धारा 69 ए के 436, कच्ची बस्ती के 82 व फ्री होल्ड के 10 पट्टे जारी करने की स्वीकृति दी गई। वहीं भवन निर्माण अनुमति के 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त दक्षिण विशाल दवे, उपायुक्त प्रियंका विश्नोई, अधीक्षण अभियंता विनोद व्यास, संयुक्त विधि परामर्शी मोरसिंह राठौड़, एसटीपी राहुल गुप्ता, सहायक लेखा अधिकारी कन्हैयालाल सुखवानी, एक्सईएन सुधीर माथुर, एटीपी इंद्रजीत पंचारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

दो सड़को का हुआ नामकरण

एंपावर कमेटी में दो सड़कों के नामकरण के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। शास्त्री नगर जी सेक्टर से अग्रेसन पार्क तक की सड़क का नामकरण जलमसिंह महेचा मार्ग करने और सर्किट हाऊस रोड से भाटिया चौराहा तक का मार्ग अजीतसिंह साहब मार्ग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

कई पट्टा प्रकरण अटके

नगर निगम उत्तर और दक्षिण में पिछले लंबे समय से एंपावर्ड कमेटी की बैठकर नहीं होने से पट्टा जारी करने की कई प्रकरण अटके हुए हैं। कई शहरवासी आवेदन करने के बाद लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाए जाने के बाद भी उनको राहत नहीं मिल रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button