अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित किए गए
नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह हुआ
जोधपुर। झालामंड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के भाव प्रांगण में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह हुआ। इसमें स्कूल के कप्तान उप कप्तान और विभिन्न साधनों के कप्तान व उप कप्तान नियुक्त किए गए।
खेल व संस्कृति समिति के भी कप्तान व उप कप्तान चुने गए पप्पू बंजारा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुड़ी थाना के सीनियर इंस्पेक्टर श्रीमती निरमा बिश्नोई रहे, समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जलित द्वारा कि गई।
प्रधानाचार्य श्रीमती शबाना अमजद ने बच्चों को अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। स्कूल के एकेडमीक हेड शेख नागूर बाबू ने कहा कि किसी भी पद में बड़ी जिम्मेदारी होती है। हमें उसे पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए इसके साथ ही विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।